फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं से भरा ट्रक डनलप से टकराया

Thu, 03 Mar 2016 11:31 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 भूसे के नीचे गोवंशीय पशुओं को भरकर बरेली की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से गन्ना भरे दो डनलपों में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों डनलपों के चालक घायल हो गए, जबकि एक डनलप का एक भैंसा मौके पर मर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक से 32 प्रतिबंधित पशु बरामद किए हैं, जिसमें से 18 पशु मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गुरुवार की तड़के थाना बरखेड़ा के गांव वस्थना निवासी लीलाधर और जगदीश अलग-अलग डनलपों में गन्ना भरकर शहर की एलएच शुगर मिल जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे पूरनपुर गेट पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पहले लीलाधर को बाद में जगदीश के डनलप में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों डनलपों के चालक घायल हो गए। लीलाधर के एक भैंसा की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के डनलप भी क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना पर इंस्पेक्टर अतुल प्रधान मौके पर पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रक में भरी भूसी के नीचे छुपाकर गोवंशीय पशु रखे गए थे। पुलिस ने 32 पशु बरामद किए हैं, जिनमें से 18 पशु मृत पाए गए। पुलिस ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराकर अज्ञात चालक के खिलाफ दुर्घटना और पशु क्रूरता अधिनियम आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस ने जीवित पशुओं को देवीपुरा गोशाला भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें