फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बच्ची को रौंदा, मौत

Sat, 07 Mar 2015 11:50 PM IST
अमरिया/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर पैर से निकली चप्पल उठाकर पहन रही एक आठ वर्षीय बच्ची को बैक हो रहे ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव निवासी चालक मोहम्मद शाकिब भागने की कोशिश करने लगा। जिसे ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आठ बजे थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुर निवासी बाबू मंसूरी की आठ वर्षीय पुत्री महरुन निशा गांव की ही एक परचून की दुकान से नमकीन लेकर अपने घर लौट रही थी। बताया जाता है कि गांव की सीसी रोड से घर जाते समय उसके एक पैर की चप्पल निकल कर सीसी रोड के किनारे खड़े ट्रक के पीछे चली गई। उसे उठाने के बाद वह पहन रही थी कि इसी बीच चालक ट्रक स्टार्ट कर बैक करने लगा।

इसके चलते महरुन निशा ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गई जिससे दबकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक छोड़कर भागने का प्रयास कर रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंचे घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मृतक बालिका के पिता बाबू मंसूरी मेहनत मजदूरी कर जीविका चलाते हैं। पुलिस ने मृतक बालिका के पिता बाबू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया है। महरुन निशा दो भाई-तीन बहनों में एक भाई व एक बहन से बड़ी थी। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें