पूरनपुर हाइवे पर गांव कैंच के पास एक साइकिल सवार को रौंदते हुए गन्ना
भरी ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलट गई। इससे ट्रैक्टर से दबकर 65 वर्षीय
बुजुर्ग रामदुलारे की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर
जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवाया है।
गांव मीरापुर निवासी 65 वर्षीय
बुजुर्ग रामदुलारे सब्जी बेंचकर अपना परिवार चलाते है। मंगलवार को वह
पूरनपुर हाइवे पर साइकिल से सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे। गांव कैंच के पास
नहर की पुलिया से कुछ दूर पर पीछे से आ रहे गन्ना भरे ओवर लोड ट्रैक्टर
ट्राली ने रामदुलारे को रौंद दिया। दुर्घटना होते ही ट्रैक्टर चालक संतुलन
खो बैठा और ट्राली समेत ट्रैक्टर खाई में पलट गया।
इससे ट्रैक्टर के
नीचे दबने से साइकिल टूटी गई और रामदुलारे की मौत हो गई। दुर्घटना होते ही
ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवा दिया
है।