फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल

Thu, 23 Apr 2015 11:21 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार हाइवे पर लालपुर चौराहे के पास ट्रिपल राइडिंग के दौरान अज्ञात वाहन से कुचलकर गांव लालपुर निवासी 30 वर्षीय कोकेंदर कुमार गंगवार व 50 वर्षीय चंद्रपाल की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार गांव के ही 25 वर्षीय राजाराम उर्फ चेयरमैन घायल हो गए। घायल को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर असम हाइवे पर थाना गजरौला क्षेत्र में अज्ञात वाहन से कुचलकर एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

ट्रिपल राइडिंग में दो की मौत, एक घायल
जहॉनाबाद। गांव लालपुर निवासी रामकुमार ने बताया कि उनका पुत्र कोकेंदर कुमार गंगवार अपनी बाइक से बुधवार की सुबह पीलीभीत गया था। बाइक पर गांव के ही चंद्रपाल व राजाराम उर्फ  चेयरमैन भी सवार थे। बुधवार की ही देर रात लालपुर चौराहा के पास ब्रह्मदेव मंदिर के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

जिससे कोकेंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि चंद्रपाल व राजाराम घायल हो गए। सूचना पर घर वाले व पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के रेफर करने पर घर वालों ने राजाराम को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने अज्ञात युवक को कुचला, मौत
गजरौला। असम हाइवे पर जरा पुलिस चौकी के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अशोक बुद्धप्रिय ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रामकुमार के घर का बुझ गया चिराग
ट्रिपल राइडिंग में मारा गाया कोकेंदर कुमार अपने पिता रामकुमार का इकलौता पुत्र था। जिससे उनके घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। हादसे के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। रामकुमार ने बताया उनके तीन पुत्रियां हैं। पुत्र कोकेंदर ट्रक चालक था। उसने विवाह नहीं किया था। मां विद्यावती व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि मृतक चंद्रपाल बह्म बाबा स्थल के पुजारी थे।
शाम को आखिरी बार हुई थी बात
रामकुमार ने बताया कि बुधवार की शाम तक जब कोकेंदर घर नहीं आया तो उन्होंने शाम करीब साढ़े सात बजे उसके मोबाइल पर कॉल की। तब उसने बताया कि वह गांव में है और थोड़ी ही देर में घर आ जाएगा, लेकिन वह घर तो नहीं पहुंचा। रात करीब पौने 11 बजे उसकी मौत की सूचना आ गई। बुढापे की लाठी टूटने से रामकुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें