फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ हत्या के तीन आरोपी और पकड़े

Sat, 09 Jan 2016 11:34 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
बाघ हत्या मामले में फरार चल रहे तीन और शिकारियों को वनविभाग ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को तीनों जेल भेज दिया गया। इस मामले में अभी भी तीन आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

चार जनवरी की रात वन विभाग की टीम ने बाघ के शिकार का शिकार करने के आरोप में तीन शिकारियों को एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार किया था। पकड़े गए लोगों के पास बाघ ही हड्डियां भी बरामद हुई थीं। पूछताछ में उन्होंने अक्तूबर 2014 में बराही रेंज में बाघ की हत्या करने की बात स्वीकार की थी। उन्होंने घटना में शामिल रहे अपने छह अन्य साथियों के नाम भी बताए थे। तभी से फरार शिकारियों की तलाश में दबिश दी जा रही थी। शुक्रवार की रात बराही रेंजर अनिल शाह ने अपनी टीम के साथ दबिश देकर गांव पताबोझी निवासी राजू पुत्र बुद्धसेन, लालजीत पुत्र श्यामलाल और पीतम पुत्र कालीचरन को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उन्हें रिमांड कोर्ट में पेश किया गया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि इस मामले में अभी तीन शिकारी फरार चल रहे हैं, जिनमें मुख्य सरगना कंधई और दाताराम शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें