फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वाले सोते रहे हजारों का माला ले गए चोर

Fri, 21 Apr 2017 11:11 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
चाोरी
विज्ञापन
शिक्षक के निर्माणाधीन मकान से चोर करीब एक लाख का सामान समेट ले गए जब कि परिवार वाले छत पर सोते रहे। तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

गजरौला के वाहनपुर गांव के रहने वाले मुनेंद्र पाल वर्मा मरौरी ब्लाक के मकतुल प्राइमरी विद्यालय में शिक्षक हैं। चार अप्रैल से वह परिवार के साथ गौहनिया गांव स्थित अपने निर्माणाधीन मकान में रह रहे हैं। बृहस्पतिवार रात शिक्षक, उनकी पत्नी पुष्पा राजपूत और बेटा ऋतुराज छत पर सोने चले गए। देर रात चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए। इसके बाद निचले हिस्से में बने कमरों को खंगालना शुरू कर दिया। रसोईघर से अलमारी की चाबी लेकर चोरों ने सेफ में रखे 20 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, चेन, झुमकी, पायल, कपड़े बर्तन और 45 कारतूस 315 बोर के चोरी कर ले गए। करीब ढाई बजे आहट होने पर पत्नी पुष्पा ने शिक्षक को बताया। इस पर जब तक परिवार वाले नीचे पहुंचने को बढ़े, चोर दीवार फांदकर भाग निकले। एक चोर को पीड़ित ने भागते वक्त देखा। शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकठ्ठा कर पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर यूपी 100 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना कर पीड़ित से जानकारी जुटाई और तहरीर लेकर चलती बनी। 

रेल कर्मी के घर भी घुसे चोर 
पड़ोस में ही रहने वाले रेलवे के कर्मचारी सेवाराम के मकान में भी चेार घुसे। यहां से ट्रैक्टर का बैटरा, मोबाइल व डेढ़ हजार रुपये चोरी की गई। आहट पर जाग होने पर चोर भाग निकले। 
विज्ञापन

---------------
सूचना पर पुलिस मौका मुआयना करने भेजी गई थी। तहरीर के आधार पर सुनगढ़ी पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए है। चोरों का पता लगाने को सुरागरसी जारी है। 
विज्ञापन

- अनुराग दर्शन, सीओ सिटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें