पुलिस ने किया घटना स्थल का निरीक्षण, रिपोर्ट दर्ज
चोरों ने मिठाई की दुकान के ताले तोड़कर 15 हजार रुपये की नगदी, करीब एक क्विंटल मिठाई, बर्तन आदि चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची ने दुकान का निरीक्षण कर रिपोर्ट दर्ज की है।
पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका निवासी मुनब्बर शाह की मोहल्ला में ही ब्लाक रोड पर मिठाई की दुकान है। चोरों ने उसकी दुकान के ताले तोड़कर नगदी सहित हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोरी की जानकारी मुनब्बर को सुबह दुकान खोलने को पहुंचने पर हुई। मुनब्बर ने बताया कि उसकी पुत्री आसमा की रविवार को बारात है। पुत्री की बारात को लेेकर बरातियों, जनातियों के लिए दुकान में ही उसने मिठाई और नाश्ता तैयार किया था। शादी को लेकर दुकान में 15 हजार रुपये की नगदी भी रखी थी। चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर 15 हजार रुपये की नगदी, एक क्विंटल मिठाई, कोल्ड ड्ऱिक की बोतले, इन्वर्टर की बैट्री, कांटा, बांट, दो भगौने, हैंडपंप का हैंडिल आदि चोरी कर लिया। पुलिस ने मुनब्बर शाह की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।