फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने विवाद में युवक को पीटकर किया लहूलुहान

Fri, 25 Nov 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
युवक को पीटकर किया लहूलुहान - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
पुराने विवाद में एक युवक की रास्ते में घेरकर पिटाई कर दी गई। कालोनी की एक महिला ने अपने दो साथियों की मदद से लोहे की राड मारकर लहूलुहान कर दिया। घायल को परिवार वालों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया है। मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस से की है। 
विज्ञापन

कांशीराम आवास कालोनी ईदगाह निवासी पप्पू पुत्र स्वर्गीय रमेश ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। कालोनी की एक महिला से उनका पिछले दिनों मकान के बाहर आकर गाली गलौज करने की बात पर विवाद हो गया था। जिसके बाद से आरोप है कि महिला एससीएसटी एक्ट के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर झूठी शिकायतें करती रही। इसमें नाकाम रहने पर गुरुवार रात युवक पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार वह अपनी पत्नी बीना के साथ एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटा था। कालोनी में पहुंचने पर पत्नी टेंपो चालक को किराया देने लगी। युवक आगे बढ़ा ही था कि रास्ते में आरोपी महिला ने अपने दो साथियों की मदद से उसको रोक लिया। जिसके बाद किसी भारी वस्तु से वार किया और तीनों धमकी देकर भाग गए। सिर से खून बहने पर युवक गश खाकर गिर गया। जिसके बाद पत्नी वीना ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। इधर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। कहा कि अगर कोई तहरीर मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें