फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की सीट पर मिली युवक की लाश

Wed, 14 Sep 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 यार्ड में सफाई के दौरान मैलानी-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन की सीट पर 25 वर्षीय युवक का शव मिला। इससे खलबली मच गई। काफी छानबीन के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

मैलानी-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन मंगलवार रात पौने 12 बजे स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद ट्रेन को यार्ड में भिजवा दिया गया। देर रात करीब एक बजे बोगी की सफाई करने गए कर्मचारी ने एक सीट पर 25 वर्षीय अज्ञात शव देखा तो उसके होश उड़ गए। पहले जिंदा समझकर उठाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई हलचल न होने पर सूचना जीआरपी को दी। इस पर एसओ जीआरपी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की जेबों की तलाशी ली गई, लेकिन कोई ऐसा कागजात नहीं मिल सका। जिससे उसकी पहचान की जा सके। एसओ जीआरपी चेतराम वर्मा ने बताया कि  संभवत: बीमारी के चलते युवक की मौत हुई है। मरने से पहले मल के साथ उसके शरीर से काला पानी भी निकला है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें