फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Sun, 07 Jun 2015 11:59 PM IST
बिलसंडा/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लिलहर निवासी 40 वर्षीय सर्वेश वर्मा का शव रविवार को पाकड़ के  पेड़ की टहनी से लटकता मिला। घरवालों का कहना है कि सर्वेश ने आर्थिक तंगी के कारण फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

 
गांव निवासी गुड्डू ने बताया कि उसके पिता सर्वेश वर्मा को कुष्ठ रोग था। आर्थिक तंगी के कारण वह अपना इलाज भी नहीं करा पा रहे थे। जिससे पिछले कई दिनों से वह परेशान रहते थे। शनिवार की शाम खाना खाने के बाद पिता घर पर सो गए। रात में किसी समय चुपचाप घर से चले गए और पाकड़ के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी बांधकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

घटना की जानकारी रविवार की सुबह तब हुई जब गांव के लोग शौच के लिए जा रहे थे। ग्रामीण ने शव लटकने की जानकारी घर वालों को दी। जिससे घर में कोहराम मच गया। घर वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी सावित्री देवी बिलख रही थी। वह कह रही थी कि अब उसकी बेटी का विवाह कैसे होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें