फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन मिला शारदा में डूबे बालक का शव

Sun, 07 Jun 2015 11:57 PM IST
माधोटांडा/हजारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांस शारदा में शनिवार को दोपहर नहाते समय डूबे 14 वर्षीय नीरज का दूसरे दिन शव बरामद कर लिया गया। इकलौते बेटे की मौत पर मां-बाप का रो रो बुरा हाल है। दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


मझारा घाट के निकट स्थित गौढ़ी पर रहने वाले रामचंद्र का 14 वर्षीय पुत्र शनिवार को दोपहर शारदा नदी में नहाने गया था। जहां वह डूब गया। बालक के डूबने पर घर वालों ने उसकी तलाश शुरू किया। नदी किनारे उसके कपड़े और चप्पल मिले थे लेकिन बालक का पता नहीं चला। रविवार को सुबह दोबारा उसकी तलाश शुरू की गई। घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर आगे गोताखोरों ने उसका शव बरामद कर लिया।

बालक का शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। घर में मां पुष्पा देवी के अलावा उसके दो बहनें क्रमश: नेहा और निशा हैं। इकलौते पुत्र की मौत पर मां बाप और बहनों का रो रो बुरा हाल है। दोपहर बाद बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें