फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की शिकार युवती ने दी आत्मदाह की धमकी

Mon, 21 Dec 2015 11:36 PM IST
Bisalpur
विज्ञापन
विज्ञापन
यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एक युवती ने डीएम को पत्र भेजकर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर आत्मदाह करने की धमकी दी है। उसका कहना है कि थाने में उसकी नहीं सुनी गई।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में कहा गया है कि 30 अगस्त 2014 को थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव नगरा फिजा के युवक ने उसके संग दुराचार किया था। बाद में उससे शादी कर लेने का झांसा दिया। इसके बाद उसने कई बार युवती का यौन शोषण किया। युवक इसी बीच उसे घुमाने के बहाने पूर्णागिरि मेला ले गया। आरोप है कि रास्ते में युवक ने उसे ट्रेन से धक्का देने की कोशिश की, जिसमें वह बाल-बाल बच गई। युवती ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो युवक ने मना कर दिया। युवती ने अपने घर वालों को पूरी जानकारी दी। घर वालों ने युवक के घर वालों से शादी करने पर जोर दिया। मगर युवक के घर वाले राजी नहीं हुए। चौबीस नवंबर को युवक और उसके घर वालों ने नगर के मोहल्ला बख्ताबरलाल स्थित उसके किराए के मकान पर धावा बोलकर जानलेवा हमला किया। इस मामले की नामजद तहरीर कोतवाली में दी गई थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। दस दिसंबर को एसपी जवाहर से भी इस संबंध में लिखित शिकायत की गई, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा गया है कि यदि इस मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो वह आत्मदाह कर लेगी। सीओ बीपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। अगर वास्तविक में उसके साथ ज्यादती हुई है तो उसे न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें