फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी फिर खुद को चाकू  मार कर किया घायल

Mon, 28 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के गांव भसूंड़ा में दो दिन बाद ससुराल आने की बात कहने से नाराज शहर कोतवाली के मोहल्ला देशनगर निवासी पति विकास कुमार और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। इससे गुस्साए पति ने पहले पत्नी 23 वर्षीय कुसुम पर चाकुओं से प्रहार किया, बाद में खुद के पेट में चाकू घोंप लिया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से घरवालों ने विकास की हालत गंभीर होने पर उसे प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव भंसूड़ा निवासी रामपाल ने बताया कि उनका दामाद पीलीभीत के मोहल्ला देशनगर निवासी विकास कुमार सोमवार की सुबह उनके घर आया और उसने अपनी पत्नी कुसुम से साथ चलने को कहा। कुसुम ने यह कहकर साथ चलने से मना कर दिया कि दो दिन बाद वह ससुराल स्वयं आ जाएगी। इस बात से क्षुब्ध होकर विकास, कुसुम को कमरे के भीतर ले गया। विकास ने चाकू से कुसुम के सीने, हाथ और पेट पर ताबड़तोड़ तीन प्रहार कर घायल कर दिया। चीखपुकार मचने पर जब तक वह लोग कमरे में पहुंचते, इसी बीच विकास ने अपने पेट में चाकू घोंप लिया। दंपति को घायल देख परिवार में कोहराम मच गया। शोरशराबा होने पर तमाम लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल से खून से सना चाकू बरामद कर कब्जे में ले लिया है। 
उधर, परिवार के लोगों ने विकास की हालत अधिक खराब होने पर जिला अस्पताल से उसे ले जाकर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा कुसुम देवी की भी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


धारदार हथियार से प्रहार कर पत्नी को किया घायल
पीलीभीत। शहर कोतवाली के मोहल्ला शारदा कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र ने पत्नी पूजा को धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पूजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। 
जिला अस्पताल में भर्ती पूजा ने बताया कि सोमवार की सायं पति धर्मेंद्र ने बेवजह उस पर बांके से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोरशाराबा होने पर आसपास के लोग आ गए और उसे बमुश्किल बचाया। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें