फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य की पत्नी का शव पेड़ पर लटका मिला

Mon, 02 Jan 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्य की पत्नी का शव पेड़ पर लटका मिला
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्य नेहरोसा निवासी रामनरेश की पत्नी 45 वर्षीय सरस्वती देवी का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। परिवार वाले उसकी हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। जबकि पुलिस आत्महत्या बता रही है। पति रामनरेश की तहरीर पर तीन सगे भाइयों के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। रामनरेश ने बताया कि करीब चार दिन पहले पड़ोस के रहने वाले बांकेलाल की पुत्री को उनकी पत्नी सरस्वती देवी ने मोबाइल पर फोन किया था। इसकी जानकारी लगने पर बांकेलाल ने ऐतराज जताया, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी र्हुई थी। इसको लेकर गांव में पंचायत हुई तो सरस्वती ने माफी मांग ली थी। इसके बाद भी बांकेलाल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए। रामनरेश के मुताबिक सोमवार सुबह करीब आठ बजे सरस्वती देवी को बांकेलाल के बेटे संजय, सोनू व मंजीत ने अपने घर बुलाया। काफी देर इंतजार करने बाद भी सरस्वती नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू कर दी। करीब तीन घंटे बाद गांव के बाहर पीपल के पेड़ पर सरस्वती का शव फंदे पर लटका पाया गया। ग्रामीणों से जानकारी लगने पर परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सरस्वती को घर बुलाकर मारपीट कर हत्या करने की आशंका विरोधी पक्ष पर जताई है। सूचना मिलने पर कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। रामनरेश की ओर से तीनों भाई संजय, सोनू व मंजीत के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। 
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर आत्महत्या को प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

ख्यालीराम आदित्य, इंस्पेक्टर हजारा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें