गांव श्रीनगर में रात को छह घरों में और संडई में एक पशुशाला में आग लगने से नगदी, जेवरात सहित हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग में घिरने से तीन पशुओं की जलकर मौत हो गई। जबकि चार पशु झुलस गए। घरों में आग लगने पर गांव श्रीनगर निवासी रामभजन की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति की लापरवाही से आग लगने का आरोप लगाया है।
जोगराजपुर। गांव श्रीनगर में सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे छत्रपाल के घर आग लगी। आग ने उसके पड़ोसी रामभजन, धर्मेंद्र, जितेंद्र, अमित, ओमप्रकाश के घरों को चपेट में ले लिया। रामचंद्र के घर आग से पांच हजार रुपये की नगदी, पुत्री पुष्पा के हजारों रुपये के जेवरात, चारपाई, बिस्तर, कपड़े आदि हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जितेंद्र, धर्मेंद्र, अमित संगे भाईयों के घर आग से तीस हजार रुपये की नगदी, जेवरात, कपड़े आदि हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो र्गई। ओम प्रकाश के घर कपड़ा, चारपाई आदि हजारों रुपये की संपत्ति जबकि छत्रपाल के घर झोपड़ी आदि जलकर नष्ट हो गई। रामभजन की पत्नी रामवती ने पुलिस को तहरीर देकर छत्रपाल की लापरवाही से आग लगने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शाहगढ़। गांव संडई निवासी यामीन की पशुशाला मेें रात करीब दस बजे अचानक आग लग गई। आग में घिरने से उसकी दो भैंस, एक बकरी की की जल कर मौत हो गई। जबकि एक भैंस और दो पड्डी झुलस गई।