फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार दिए रुपए मांगने पर युवक की पिटाई

Mon, 11 Sep 2017 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
injured - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तकादा करने पर दबंग ने बोला हमला, लाठी से किए वार  
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का कराया मेडिकल  

उधार दिए एक हजार रुपये वापस मांगने पहुंचे युवक से दबंग ने गाली गलौज की और विरोध करने पर लाठी से उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आकर बीच बचाव कराया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी विपिन कुमार ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बीस दिन पहले जोशीटोला मोहल्ला निवासी दिनेश उर्फ कल्लू ने उससे एक हजार रुपये उधार लिए थे। जिसको वापस न करने पर रविवार देर शाम पीड़ित ने पहले फोन पर संपर्क किया, कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर वह आरोपी के घर तकादा करने पहुंचा। आरोप है कि रुपये मांगते ही आरोपी ने गाली गलौज शुरू कर दी। गाली देने का विरोध करने पर घर से लाठी लाकर मारपीट की। जिसमें पीड़ित को काफी चोटें आयीं। लहूलुहान हालत में कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दिनेश के खिलाफ रिपार्ट दर्ज कर मेडिकल कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें