फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई ओमप्रकाश की हत्या

Sat, 06 Jun 2015 11:26 PM IST
बरखेड़ा/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरख्ेाड़ा थाना क्षेत्र के गांव गहलुइया पचपेड़ा निवासी ओमप्रकाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की ओर से मृतक पत्नी की साजिश पर गांव के ही छत्रपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गहलुइया पचपेड़ा निवासी 25 वर्षीय ओमप्रकाश का शव बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे गांव के बाहर खेत में मिला था। ओमप्रकाश की मौत पर घर वालों ने उसकी हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए गांव के ही छत्रपाल पर शक जाहिर किया था, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घर वालों का शक सही साबित हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ओमप्रकाश की मौत गला दबने से होना पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने मृतक के भाई ठाकुरदास की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दर्ज कराए मुकदमे में ठाकुरदास ने कहा कि उसके भाई ओमप्रकाश की पत्नी शिखा देवी के गांव के ही छत्रपाल से संबंध थे और वह अक्सर घर पर आता जाता था। एक सप्ताह पूर्व भी उसकी मां ने छत्रपाल को भाई के कमरे से निकलकर छत से कूदकर भागते हुए देखा था। ठाकुरदास का आरोप है कि पत्नी की साजिश से ही छत्रपाल ने ओमप्रकाश की गला दबाकर हत्या की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी छत्रपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है साथ ही मृतक की पत्नी को भी साजिश का आरोपी बनाया है। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई लेकिन वह फरार है। उसे जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें