फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दबिश दी तो छत से कूदा सटोरिया, घयाल

Sat, 13 Aug 2016 11:15 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सटोर‌िया - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 सदर कोतवाली की खकरा चौकी इंचार्ज को सटोरिया पकड़ना मंहगा पड़ गया। गिरफ्तारी के दौरान सटोरिया के घायल होने पर उसके पक्ष के तमाम लोग कोतवाली में एकत्र हो गए और पुलिस की पिटाई से चोट आने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। जबकि  पुलिस का कहना था कि दबिश के दौरान छत से कूदने के कारण उसे चोट लगी है। घटना के विरोध में एक समुदाय के काफी लोगों के एकत्र हो जाने के बाद कुछ लोग मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करने लगे। इससे पुलिस अधिकारियों को बैकफुट पर आना पड़ा। सटोरिया की ओर से दरोगा के खिलाफ तहरीर मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए। घायल सटोरिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शहर में सट्टे पर अंकुश लगाने के लिए पिछले दिनों अभियान चलाकर शहर के 14 बड़े सट्टेबाजों को चिन्हित कर उनकी धरपकड़ की जा रही है। शुक्रवार रात खकरा चौकी इंचार्ज संजीव तोमर ने मुखबिर की सूचना पर सूची में शामिल सटोरिया मोहल्ला भूरे खां निवासी इरफान उर्फ खुजली के घर दबिश दी। पुलिस का कहना है कि दबिश के समय खुजली दूसरी मंजिल पर कमरे में सट्टे की पर्चियां तैयार कर रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह छत से कूद गया, लेकिन भाग पाता उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। कूदने से उसके पैर में चोट लग गई। पुलिस ने कमरे से सट्टे की पर्चियां और कुछ नकदी बरामद करने का दावा किया है। इरफान के घायल होने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
इधर, इरफान के घरवालों ने पुलिस पर ज्यादती करने का आरोप लगाते हुए शनिवार घटना की जानकारी आस्ताने हशमतियां के जरताब रजा को दी। घरवालों का कहना था कि पुलिस ने इरफान को पकड़ने के बाद उसे बुरी तरह पीटा है। इससे उसका एक पैर टूट गया है। चौकी इंचार्ज पर एक संप्रदाय विशेष के लोगों को बेवजह परेशान करने का भी आरोप लगाया। इसके बाद जरताब रजा कोतवाली पहुंचे। उनके सैकड़ों लोग भी कोतवाली में जमा हो गए। सभी ने पुलिस पर खुजली की पिटाई करने और चौकी इंचार्ज पर जानबूझ कर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर सीओ सिटी निर्मल बिष्ट कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई से कम पर लोग उनकी बात सुनने को राजी नहीं हुए। माहौल बिगड़ता देख पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा और खुजली की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन देना पड़ा। इसके बाद मामला शांत हुआ। सीओ सिटी ने बताया कि खुजली सूचीबद्ध सटोरिया है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें