फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के शक की सुई हत्या की ओर घूमी

Tue, 03 Jan 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्राम पंचायत सदस्य रामनरेश की पत्नी सरस्वती देवी की मौत के मामले में पुलिस के शम की सुई हत्या की ओर घूम रही है। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उधर, आरोपी पक्ष के लोग अपने घरों से फरार हैं। मंगलवार को पुलिस ने गांव जाकर दुबारा मौका मुआयना किया फंदे में इस्तेमाल की गई प्लास्टिक की हरी रस्सी से मिलती जुलती दूसरी रस्सी आरोपियों के मकान से बरामद की। हजारा क्षेत्र के नेहरोसा गांव में सोमवार को ग्राम पंचायत सदस्य रामनरेश की पत्नी सरस्वती देवी का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला था। रामनरेश के मुताबिक सरस्वती देवी ने पड़ोस में रह रहे रिश्तेदार बांकेलाल की पुत्री को चार दिन पूर्व अपने मोबाइल से फोन किया था। इसको लेकर गांव में पंचायत हुई थी, जिसमें सरस्वती से माफी मंगवाई गई थी। आरोप है कि इसी गुस्से में सरस्वती की हत्या कर दी गई है। हालांकि रामनरेश की तहरीर पर बांकेलाल के तीनों बेटे संजय, मंजीत, सोनू के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मंगलवार को पुलिस टीम दुबारा नेहरोसा गांव गई। पुलिस को आरोपियों के घर में सिर्फ महिलाएं मिलीं। सरस्वती के गले में जिस रस्सी का फंदा पड़ा मिला था, उसी से मिलती जुलती हरे रंग वाली प्लास्टिक की रस्सी आरोपियों के घर में मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इधर, पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रामनरेश व अन्य परिवारीजनों ने सरस्वती की हत्या किए जाने का दावा किया। उनका कहना है कि वे सरस्वती को तलाशने गए तो आरोपियों ने अपने घर में घुसने नहीं दिया था। उन्होंने मारपीट के बाद सरस्वती को छोड़ देने की बात कही थी। तभी उन्हें सरस्तवी की हत्या किए जाने का शक हो गया था। कुछ देर बाद उसका शव लटका मिल गया। आरोप है कि घर में हत्या करने के बाद शव पेड़ पर लटका दिया गया था। शरीर पर मारपीट के दौरान आई चोटें भी है। फिलहाल हत्या व आत्महत्या की स्थिति स्पष्ट करने के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

सीओ ने किया मौका मुआयना 
हजारा। मंगलवार को सीओ बीपी सिंह ने घटना स्थल जाकर मुआयना किया। ग्रामीणों से बातचीत की। लोगों के बयान भी दर्ज किए गए। पीड़ित परिवार से बातचीत कर निष्पक्ष व सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी पुलिस को नहीं मिल सकी है।रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। गांव में पुलिस की टीम जांच के लिए भेजी गई थी। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।- ख्यालिराम आदित्य, इंस्पेक्टर हजारा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें