फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु ने छात्रा की अस्मत लूटी, वीडियो क्लिप बनाई

Tue, 02 Feb 2016 12:05 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहर में गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। शहर में गांधी स्टेडियम रोड स्थित एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के मालिक ने घर पर ट्यूशन पढ़ने आने वाली शहर की एक 16 वर्षीय दलित छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसकी अस्मत लूटता रहा। इस दौरान उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। बालिग होने पर जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया और वीडियो क्लिप नेट पर डालने की धमकी दी। सुनगढ़ी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी शिक्षक छतरी चौराहा निवासी सागर के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
छात्रा के मुताबिक छतरी चौराहा निवासी सागर का गांधी स्टेडियम रोड पर कंप्यूटर इंस्टीट्यूट है। वर्ष 2011 में वह हाईस्कूल की छात्रा थी तो सागर से ट्यूशन पढ़ने उसके घर जाती थी। सागर ट्यूशन पढ़ाने के साथ कंप्यूटर भी सिखाता था। आरोप है कि सागर ने बालिग होने पर छात्रा को शादी करने का झांसा देकर 20 अक्तूबर, 11 को उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इस दौरान उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। इसके बाद वह लगातार उसका अस्मत से खेलता रहा। बालिग होने पर उसने शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। सागर ने धमकी दी कि यदि वह शादी का दबाव बनाएगी या कोई कार्रवाई करेगी तो वीडियो क्लिप नेट पर डालकर बदनाम कर देगा। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पीड़िता की ओर से आरोपी सागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
दो लोगों पर दर्ज हुई दुराचार की रिपोर्ट
पीलीभीत। सुनगढ़ी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक विवाहिता की ओर से गेंदनललाल और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसकर बलात्कार करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवाहिता का आरोप है कि 15 दिसंबर, 2015 को उसके पति घर पर नहीं थे तभी दोनों आरोपी रात में करीब 11 बजे घर घुस आए और तमंचे के बल पर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो उसने कोर्ट में वाद दायर किया। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें