फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय पालिका गरीबों को भी दिला रही है न्याय

Tue, 30 Jun 2015 11:27 PM IST
पीलीभीत/बीसलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल जज ईसी एक्ट पंकज कुमार उपाध्याय ने कहा है कि समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति को भी समय रहते सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने के लिए न्याय पालिका कार्य रही है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बीसलपुर तहसील के पैनिया हिम्मत में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में बोलते हुए उन्होंने कहा सरकार और उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण के जरिए निर्धन लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है। प्राधिकरण के जिला सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन सुनील कुमार सिंह ने कहा कि महीने के पहले और तीसरे शनिवार को जिला जजी में स्थाई लोक अदालत के माध्यम से सुलह समझौतों के जरिए मुकदमो का निस्तारण किया जाता है। प्रत्येक माह में एक बार स्थाई लोक अदालत भी जिला जज राजेंद्र कुमार के निर्देश में लग रही है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि लोक अदालत में जो मुकदमे तय होते हैं उसमें दोनों पक्षों में आपसी विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है। समाज में भाईचारे की भावना पैदा होती है। बीसलपुर के सिविल जज रामराज ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोग अपना मुकदमा लडने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में अर्जी देकर नि:शुल्क कानूनी सहायता ले सकते हैं। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें