फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टेबाजों की धरपकड़ में लापरवाही पर सिपाहियों को फटकार

Mon, 25 Jul 2016 11:25 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सट्टा कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान में धरपकड़ की रफ्तार बेहद सुस्त है। ऐसे में सीओ सिटी ने 14 सटोरियों को सूचीबद्ध किया है। इसके अलावा कोतवाली पुलिस के तीन सिपाहियों को जमकर फटकार लगाई है। बीट क्षेत्र में धड़ल्ले से सट्टे का कारोबार होने की सूचना पर तीन सिपाहियों को फटकार लगाकर अंतिम चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन

पिछले दिनों सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट की ओर से सट्टा कारोबारियों की धरपकड़ को अभियान की शुरुआत की गई थी, जिसमें पुलिस फिलहाल कार्रवाई को मुकाम तक नहीं पहुंचा सकी है। कार्रवाई के नाम पर छिटपुट सटोरियों को पकड़ा जा रहा है। उधर, शहर के मुख्य खाईबाड़ के तौर पर 14 लोगों की सूची तैयार की गई है। इसमें से एक भी अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इसी के चलते सीओ को जानकारी हुई कि कोतवाली पुलिस के तीन सिपाहियों के क्षेत्र में काफी तेजी से कारोबार हो रहा है। मिलीभगत की भी आशंका है। इसके बाद सीओ ने तीनों सिपाहियों को फटकार लगाई है। इसके अलावा समस्त चौकी प्रभारियों को धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए लगाया है। यह बात दीगर रही कि अफसरों के सख्त बयानों का असर जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है। 

कस्बा चौकी इंचार्ज ने पकड़ा सटोरिया
मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी राकेश सिंह ने नई बस्ती चौराहा से मोहल्ले के ही चंगू को गिरफ्तार किया। इसके पास से 727 रुपये और सट्टे की पर्चियां बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन


टॉप फोर में तीन कोतवाली क्षेत्र के 
सट्टा कारोबारियों को लेकर बनाई गई 14 लोगों की सूची में टॉप फोर में तीन कोतवाली और एक सुनगढ़ी क्षेत्र से है। इन पर शिकंजा कसने के दावे तो कई अधिकारी कर चुके है, लेकिन कार्रवाई अब तक नहीं हो सकी है। चर्चा यह भी है कि साल 2013 में एक थानाध्यक्ष के गिरफ्तारी करने के बाद जमकर बवाल हुआ था। नतीजतन पुलिस को उसे छोड़ना पड़ा था। 

वर्जन
सट्टे के धंधेबाजों की सूची बन चुकी है। सभी के घर रविवार रात को भी दबिश दी गई थी, लेकिन कोई नहीं मिल सका। क्षेत्र में सट्टा होने पर तीन सिपाहियों को फटकारा गया है। सख्ती से कारोबार पर शिकंजा कसा जाएगा। 
विज्ञापन

- निर्मल कुमार विष्ट, सीओ सिटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें