फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सीज होने पर सिपाही ने थाने में किया हंगामा

Sat, 30 Jan 2016 10:50 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलेट बाइक से फर्राटा भरते हुए उसके साइलेंसर से गोली चलने जैसी आवाज निकाल रहे एक युवक को टीएसआई ने दौड़ाकर छतरी चौराहा पर दबोच लिया और उसकी बाइक सीज कर सुनगढ़ी पुलिस को सौंप दी। बेटे की बाइक सीज हो जाने की जानकारी पर शाहजहांपुर के एक थाने में तैनात सिपाही थाना सुनगढ़ी पहुंचा और बाइक ले जाने लगा। थाने में तैनात सिपाहियों के बुलेट दाखिल होने की बात कहने पर वह उन पर बिफर पड़ा और हंगामा करने लगा। बाद में देख लेने की धमकी देते हुए चला गया।
विज्ञापन

शहर में काफी समय से कुछ युवा बुलेट बाइक के साइलेंसर से अचानक गोली चलने जैसी आवाज निकालते हुए तेज रफ्तार से गुजरते हैं। इससे लोग डर जाते हैं। कई लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत भी की थी। शनिवार को इसी तरह की आवाज निकालती जा रही एक बुलेट बाइक का पीछा कर टीएसआई मनोज कुमार बिरला ने छतरी चौहारा के पास पकड़ लिया और उसे  चला रहे युवक से कागज आदि मांगे। न दिखा पाने पर उन्होंने बाइक को सीज कर सुनगढ़ी पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि इस बात की जानकारी जब बाइक चला रहे युवक के पिता को हुई तो वह सीधे सुनगढ़ी थाने पहुंचा और बाइक ले जाने लगा। इस बीच वहां मौजूद सिपाहियों ने बताया कि बाइक दाखिल कर दी गई है। इस पर उसने अपने को शाहजहांपुर में तैनात सिपाही बताते हुए खासा हंगामा किया। करीब 20 मिनट तक हंगामा करने के बाद वह देख लेने की धमकी देकर चला गया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने बताया कि सिपाही के हंगामा करने की जानकारी सीओ सिटी को दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें