क्योलारा गांव के एक खेत में करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला, जिसकी देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी। शव पर कहीं कोई चोट का निशान नहीं दिखा। गांव के लोगों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम क्योलारा निवासी मेजर सिंह के खेत में मंगलवार सुबह 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मंगलवार सुबह शौच को निकले गांव के कुछ लोगों ने बुजुर्ग को मृत पड़ा देखा तो घबरा गए। इसकी चर्चा फैलने पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। गांव वालों ने फोन पर इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर बिरहनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त को काफी कोशिश की, लेकिन लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। एसओ अमरिया चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आसपास के ग्रामीणों को फोटो दिखाकर शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे है।