फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर पांच लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 16 Jan 2015 11:44 PM IST
न्यूरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई साल पहले कुछ लोगों ने एक युवक से पांच लाख रुपये ठग लिए। इस मामले की कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

मझोला निवासी सुशील कुमार ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि करीब ढाई साल पूर्व बाराबंकी के थाना मसौटी गांव देवकल्लिया निवासी श्रवण कुमार, सुमन और दीपक कुमार ने रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पांच लाख की मांग की। बात तय होने पर उन्होंने उनके बताए गए बैंक एकाउंट में पांच लाख की धनराशि जमा कर दी। काफी दिनों तक इंतजार के बाद जब नौकरी नहीं मिली तो रुपये वापस मांगे, लेकिन न तो रुपये मिले और न ही नौकरी। इस पर उसने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें