फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे दिखाकर किशोरी से दुराचार

Mon, 12 Dec 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र में दुराचार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक किशोरी ने शस्त्रों के बल पर गांव के ही तीन युवकों पर दुराचार की तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 10 दिसंबर की रात उसके परिवार वाले रिश्तेदारी में गए हुए थे वह घर पर अकेली थी। इस बीच गांव का राजू अपने साथी बसंतलाल व धर्मवीर के साथ घर में घुस आया और शस्त्रों से धमकाया। आरोप है बसंतलाल और धर्मवीर तमंचा लेकर कमरे के दरवाजे पर खड़े रहे, जबकि राजू ने उसके साथ दुराचार किया। इस बीच मौका पर उसने शोर मचाया जिस पर तीनों जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। रविवार को घरवालों के आने पर उसने घटना की जानकारी दी। इस पर सोमवार को वह घर वालों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
0
किशोरी की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है जिसकी स्लाइड रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। मंगलवार को रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- यतेंद्र भारद्वाज, एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें