फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों को छोड़ गए  भगा ले जाने के आरोपी 

Tue, 29 Mar 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पूर्व बहला फुसला कर भगाई गईं दो नाबालिग सगी बहनों को ले जाने वाले युवक ही सोमवार शाम गांव के बाहर एक भट्टे के पास उन्हें छोड़ गए। पुलिस ने दोनों बहनों का मेडिकल परीक्षण कराया है।  
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दो नाबालिग सगी बहनों को 23 मार्च को गांव के ही दो युवक बहला फुसलाकर भगा ले गए थे। एक किशोरी की उम्र 13 और दूसरी की उम्र 15 वर्ष बताई गई है। किशोरियों के पिता ने अगले दिन कोतवाली में बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, जिसमें गांव के ही नईम और राशिद को नामजद किया गया था। नामजद आरोपी सोमवार की शाम गांव के बाहर एक भट्टे के पास दोनों को छोड़कर भाग गए। किशोरियों के घर आते ही घर वाले युवकों को ढूंढने पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिले। किशोरियों के पिता ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने भी आरोपियों की तलाश की, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। 
पुलिस ने मंगलवार को दोनों किशोरियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया है। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के दौरान बनाई गई स्लाइड बुधवार को जिला अस्पताल भेजी जाएगी। उसके बाद ही मेडिकल परीक्षण की कार्यवाही पूरी हो पाएगी। हलका दरोगा श्याम सिंह यादव ने बताया कि पूछताछ में किशोरियों ने स्वेच्छा से युवकों के साथ जाने की बात स्वीकार की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें