फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में मारपीट, हंगामा

Tue, 29 Mar 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
सभासदों के बीच मारपीट
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में मंगलवार दोपहर आयोजित बोर्ड की बैठक के बाद दो सभासदों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों के समर्थक भी जुट गए। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बाद में पुलिस के जवानों और अन्य लोगों के बीचबचाव पर मामला शांत हुआ। विवाद का कारण शहर में लगने वाले होर्डिंग, पोस्टर की अधिक वसूली थी।
विज्ञापन


 शहर के विकास मुद्दे पर चर्चा करने और नई योजना के बाबत मंगलवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। दोपहर करीब एक बजे के करीब बैठक समाप्त हो गई। चेयरमैन के चेंबर में सभी बैठे थेे। तभी फराशटोला वार्ड के सभासद महेंद्र यादव ने होर्डिंग पोस्टर के ठेकेदार मंगल प्रसाद को बुलाया। उससे अपनी व्यथा सभी के सामने रखने को कहा।

बताया जाता है मंगल प्रसाद ने जैसे ही बताया कि उनका ठेका दो हजार रुपये प्रतिमाह पर था, अब उसे बढ़ाकर उनसे जबरदस्ती तीस हजार की मांग नगर पालिका कर रहा है। अभी यह बात चल ही रही थी कि एलवल मुहल्ले के सभासद मनोज यादव बीच में बोल पड़े। बोले बोर्ड के कुछ नियम कायदे होते हैं। बाहरी व्यक्ति को बोर्ड की बैठक में नहीं आने देना चाहिए।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर महेंद्र यादवऔर मनेाज यादव में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद बात इस कदर बढ़ी की दोनों आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे पर हमला करने के लिए कुर्सी उठा लिया। पानी भरे मग को भी फेंका गया। पानी नगर पालिका चेयरमैन इंदिरा देवी जायसवाल पर चला गया।

मीटिंग हाल में बवाल की सूचना पर दोनों सभासदों के समर्थक और अन्य एकत्र हो गए। घटना की जानकारी होने पर एसपी दयानंद मिश्रा ने तत्काल मौके पर सीओ नगर डा. केके सरोज के नेतृत्व में पुलिस फोर्स भेजा। पुलिस वालों ने मामले को शांत कराया।

नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा जायसवाल ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और अज्ञानता करार दिया। कहा कि जो भी हुआ गलत हुआ। यह नहीं होना चाहिए। दोनों सभासदों को समझाया गया। शहर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि मामला शांत हो गया। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है, ना ही तहरीर मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें