फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने दिखाई हिम्मत, शोहदे भागे

Thu, 18 Dec 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को तीन छात्राएं कोचिंग पढ़कर पैदल घर जा रही थीं। दोपहर बाद करीब तीन बजे ड्रमंड इंटर कॉलेज और गौहनियां चौराहा के बीच एक मीट विक्रेता की दुकान पर खड़े दो युवकों ने अश्लील फब्तियां कसीं। जब एक छात्रा ने विरोध किया, तो सरेराह शोहदों ने उसे हाथ पकड़कर खींच लिया। इस पर साथी छात्राओं ने हिम्मत जुटाई और शोहदों का जमकर मुकाबला किया। उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाते हुए बाइक की चाबी निकाल ली। इस दौरान तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, लेकिन किसी ने छात्राओं की मदद नहीं की। लगभग 20 मिनट तक धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान एक शोहदे ने छात्रा का हाथ मरोड़ दिया। उससे चाबी छीन ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक शोहदे भाग निकले।
विज्ञापन

टीएसआई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मीट विक्रेता को हिरासत में लिया है। छात्राओं का कहना है कि मीट विक्रेता की दुकान पर कई दिनों से दोनों युवक बैठते थे। आने-जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी करते थे। पुलिस भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती हैं। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि छात्राओं ने तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है, तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें