फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर हाइवे पर मैजिक की  टक्कर से महिला की मौत

Fri, 16 Dec 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
न्यूरिया थाना क्षेत्र के जनकपुरी गांव के पास हुआ हादसा 
विज्ञापन

इलाज के दौरान जिला अस्पताल में तोड़ा दम
टनकपुर हाइवे पर जनकपुरी गांव के पास मैजिक ने सड़क पार कर रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर एक अन्य हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव के निवासी मुन्नालाल की 48 वर्षीय पत्नी नत्थोदेवी शनिवार सुबह अपने भाई लालता प्रसाद के घर जनकपुरी गांव जा रहीं थीं। टेंपो से जनकपुरी पहुंचने के बाद भाई के घर जाने के लिए टकनपुर हाइवे पर सड़क पार कर रही थी। इस बीच मैजिक ने महिला को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक मैजिक छोड़कर भाग निकला। इसकी सूचना मिलने पर न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची। मैजिक कब्जे में लेकर घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के चार बेटे व दो बेटी, सभी विवाहित है। उधर, गांव के बाहर खेल रहे माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर बुजुर्ग निवासी बारह वर्षीय शीषपाल पुत्र प्रेमचंद को बोलेरो ने टक्कर मार दी। किशोर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें