फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ पर छात्रा ने रिक्शे वाले को धुना

Sat, 13 Aug 2016 11:21 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक रिक्शेवाले को छात्रा ने छेड़छाड़ करने पर ऐसा सबक सिखाया कि वह माफी मांगकर ही छूटा। छींटाकसी करने पर छात्रा ने रिक्शे वाले की जमकर धुनाई कर दी। शोरशराबे पर इकट्ठे हुए लोगों ने छात्रा को शांत कर रिक्शे वाले को उसके कोप से बचाया।
विज्ञापन

कुर्रैया क्षेत्र की एक छात्रा नगर में कंप्यूटर सीखने आती है। वह ट्रेन से उतरकर कंप्यूटर सेंटर तक पैदल आती-जात है। शनिवार को जब वह सेंटर से स्टेशन लौटी, तभी वहां खड़े एक रिक्शा चालक ने उस पर छींटाकसी कर दी। इस पर छात्रा ने चप्पल निकालकर रिक्शे वाले की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने आक्रोशित छात्रा को शांत कर रिक्शे वाले को बचाया। छात्रा का कहना था कि रिक्शे वाला कई बार उस पर छींटाकसी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें