फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील कर्मी को सरेआम सड़क पर पीटा

Mon, 03 Apr 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में एक पक्ष की मदद करने करने का आरोप लगाकर दूसरे पक्ष ने एक तहसील कर्मचारी की सड़क पर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। जहां पुलिस के सामने दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाकर हंगामा करते रहे। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर मामला शांत हुआ। रंगीलाल चौराहा निवासी एक व्यापारी का अपने रिश्तेदार से जमीन का विवाद पिछले सात महीने से तहसीलदार सदर के यहां विचाराधीन है। एक पक्ष का आरोप है कि तहसील का एक कर्मचारी दूसरे पक्ष की मदद कर रहा है। इसी के चलते उनके साथ अभद्रता की जाती है। इसके पीछे तहसील कर्मचारी की दूसरे पक्ष से साठगांठ बताई जाती है। रविवार रात करीब दस बजे आरोपी तहसील कर्मी को एक पक्ष के घर से निकलते देखा गया। तभी व्यापारी व उसके परिवार के लोगों ने तहसील कर्मी पर शराब लेने को आने का आरोप लगाकर गाली गलौच की। तभी तहसील कर्मी ने फोन करके अपने साथी बुला लिए। दोनों ओर से भीड़ जमा होने पर मारपीट होने लगी। इसकी जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और फिर दोनों को कोतवाली ले जाया गया। जहां कोतवाल के सामने भी दोनों के बीच जमकर झड़प हुई। हालांकि पुलिस के सख्ती दिखाने पर मामला शांत हो सका। देर शाम दोनों के बीच सुलह हो गई। 
विज्ञापन

हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर जाकर दोनों पक्षों को थाने लाई थी। तहसील कर्मचारी पर एक पक्ष को मदद पहुंचाने का आरोप था। देर रात दोनों में सुलह होने पर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।- ख्यालिराम आदित्य, शहर कोतवाल
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें