फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं के शोर मचाने पर एक मनचला दबोचा, दूसरा फरार

Wed, 30 Sep 2015 10:54 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से घर जा रहीं दो छात्राओं का दो मनचलों ने पीछा कर बरेली गेट के पास रोक लिया। छात्राओं के शोर मचाने पर एकत्र हुए लोगों ने एक मनचले को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया, जबकि दूसरा भाग जाने में सफल रहा। छात्राओं व उनके परिवार वालों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के घर वालों को बुलाकर कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

शहर निवासी दो छात्राओं ने बताया कि वह जीजीआई में कक्षा 10 में पढ़ती है। कई दिनों से दो युवक उनका स्कूल आते-जाते समय पीछा करते थे। बुधवार को छुट्टी होने पर दोनों एक साथ घर वापस पैदल जा रहीं थीं। बरेली गेट के पास पीछा कर रहे दोनों युवकों ने उन्हें रोक लिया और अश्लील बातें करने लगे। छात्राओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और भाग रहे एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। लोगों ने पकड़े गए मनचले की पहले जमकर पिटाई की। बाद में शहर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर आरोपी और छात्राओं के परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे। जहां पर छात्राओं व उनके परिवार के लोगों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। शहर कोतवाल संग्राम सिंह ने बताया कि घर वालों इंकार करने पर आरोपी को कड़ी हिदायत देकर उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें