फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में पड़ोसियों में चले लाठी-डंडे, तीन घायल

Thu, 03 Nov 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
रंजिश में पड़ोसियों में चले लाठी-डंडे - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 पुरानी रंजिश में मोहल्ला बिस्ती मस्जिद में पड़ोसियों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोग सड़कों पर आकर लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर बरस पड़े। महिलाओं से भी मारपीट की गई। जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। हंगामे की जानकारी लगने पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन

कमल्ले चौराहा के निकट बिस्ती मस्जिद के निवासी कासिम और सनब्बर में पुराना विवाद चल रहा है। गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच गाली देने की बात पर भिड़ंत हो गई। कासिम का आरोप है कि आरोपी सनब्बर ने गाली देने से मना करने पर अपने साथियों को लाकर मारपीट शुरु कर दी। पीड़ित व उसकी बहन निदा को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। इधर दूसरे पक्ष के सनब्बर ने भी लाठी मारकर घायल करने का आरोप लगाया। शहर कोतवाल इंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें