फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के बेटे ने मां-बेटी को पीटा

Wed, 21 Dec 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस की गिरफ्त से छूटे सिपाही के बेटे ने अपराधियों को साथ ले जाकर छात्रा के घर में घुसकर तांडव किया। शोर पर आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। इसके बाद खुद को पीड़ित बता छात्रा के घर वालों पर ही मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसे लेकर कोतवाली में हंगामा होता रहा। बाद में दोनों पक्ष के बीच समझौता होने पर कार्रवाई नहीं हो सकी। कोतवाली क्षेत्र के निवासी बंगाली डाक्टर की 16 वर्षीय पुत्री इंटरमीडिएट की छात्रा है। मंगलवार शाम वह गांधी स्टेडियम रोड से कोचिंग पढ़कर लौट रही थी। इस दौरान कोचिंग में पढ़ने वाले सिपाही के बेटे ने उसकी साइकिल गिरा दी। साथियों के साथ पीछाकर छेड़छाड़ भी करता रहा। छात्रा की शिकायत पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने चारों शोहदों को दबोच लिया। छात्रा व शोहदों के परिवारीजनों के राजीनामा पर इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने चेतावनी देकर सभी को छोड़ दिया। पुलिस की गिरफ्त से छूटने के दो घंटे बाद ही सिपाही के बेटे ने फिर गुंडई कर दी। आरोप है कि शहर के अपराधी व अन्य साथियों के साथ छात्रा के घर आ धमका। छात्रा व उसकी मां से मारपीट की। शोर सुनकर मोहल्ले वाले जमा हो गए। खुद को घिरता देख आरोपी अपनी बुलेट छोड़कर भाग निकले। यही नहीं कोतवाली थाने में छात्रा के परिवारीजनों के खिलाफ मारपीट की एनसीआर भी दर्ज करा दी। मुकदमे का पता लगते ही मोहल्ले वाले भड़क गए। कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना बताई। हंगामे की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी अनुराग दर्शन मौके पर आ गए। उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की गई। आरोपियों के गलती स्वीकारने पर मामले में समझौता हो गया। 
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ की शिकायत मिलने पर आरोपियों को पकड़ा गया था। दोनों पक्षों के लिखित समझौता नामा देने पर चारों युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। अगर कोई तहरीर छात्रा की ओर से मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी। 
- हरगोविंद सिंह, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी 
छात्रा से पूर्व में की गई छेड़छाड़ व घर में घुसकर हंगामा करने की जानकारी पुलिस को नहीं थी। यही कारण रहा कि युवकों के मारपीट की तहरीर देने पर एनसीआर दर्ज कर ली गई थी। बाद में आरोपियों के हुड़दंग का पता लगने पर उनकी बुलेट कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की गई। दोनों पक्षों में समझौता होने पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंद्र सिंह, शहर कोतवाल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें