फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के बाहर भीड़ से हाथापाई करने वाला सिपाही निलंबित

Wed, 21 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 बैंक के बाहर लगी ग्राहकों की भीड़ से हाथापाई करने का वीडियो वायरल होने पर बिलसंडा पुलिस के सिपाही योगेंद्र कुमार पर गाज गिरी है। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने सिपाही को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है। तीन दिन पहले बिलसंडा क्षेत्र के नाद गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में भीड़ को देखते हुए सिपाही योगेंद्र कुमार को मौके पर भेजा गया था। इस दौरान सिपाही की भीड़ में लोगों से झड़प हो गई थी। इसमें सिपाही के हाथापाई करने का एक वीडियो तेजी से सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया गया। इसको लेकर पुलिस महकमे की छवि पर खासा असर पड़ा। मामला संज्ञान में आने पर बुधवार देर शाम एसपी सभाराज ने वायरल हुए वीडियो के आधार पर सिपाही को अनुशासनहीनता के  आरोप में निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ बीसलपुर को दी गई है। एसपी ने बताया कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें