फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे को छात्रा के परिवार  वालों ने सिखाया सबक

Tue, 20 Sep 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
तीन गच्चा देकर भागे, एक को पीटकर किया पुलिस के हवाले
कई दिनों से छात्रा को कर रहे थे परेशान, पुलिस ने किया चालान 
इंटरमीडिएट की छात्रा का पीछा कर फब्तियां कसने वाले चार शोहदों को परिवार वालों ने धर दबोचा। तीन आरोपी धक्का-मुक्की कर भाग निकले, लेकिन एक शोहदे की परिवार वालों ने जमकर पिटाई लगाई। इसके बाद उसको सुनगढ़ी पुलिस के हवाले कर दिया गया। छात्रा के घर वालों के तहरीर देने से इंकार करने पर पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान किया है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक व्यापारी की 16 वर्षीय पुत्री शहर के निजी कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है। ट्यूशन से आते -जाते वक्त चार युवक उसका पीछा करते थे। एक तरफा प्यार का इजहार, तो कभी अश्लील फब्तियां कसते थे। इसका विरोध करने पर छात्रा को धमकी दी जाती थी। पहले तो छात्रा ने इसको अनदेखा कर दिया, लेकिन हरकतें कम न होने पर उसने पूरी बात परिवार वालों को बताई। जिसके बाद परिवार वाले सजग हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार देर शाम छात्रा कोचिंग से वापस घर आ रही थी। रोज की तरह चारों युवक छात्रा का पीछा करते हुए उसके मकान के पास आ गए। यहां पहले से मौजूद परिवार वालों ने उनको पकड़ लिया। इस बीच तीन आरोपी धक्का देकर भाग निकले, लेकिन एक परिवारवालों के हत्थे चढ़ गया। गुस्साए परिवारवालों ने शोहदे की जमकर पिटाई लगाई। हंगामा देख आसपास के लोग भी जमा हो गए और पूरी बात पता लगते ही उन्होंने भी पीटना शुरू कर दिया। खुद को फंसता देख शोहदे ने मांफी मांगी। दोबारा ऐसी हरकत न करने का भरोसा भी दिलाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूरे मामले की जानकारी कर पकड़े गए शोहदे को थाने लाई। जहां उसने खुद को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबियान का रहने वाला बताया। कस्बा इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा के परिवार वालों ने तहरीर देने से इंकार कर दिया था। आरोपी युवक को शांतिभंग में चालान किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें