फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवमंदिर के पुजारी की गला रेतकर हत्या

Fri, 31 Aug 2018 11:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
भूड़कोनी दीनारपुर गांव स्थित शिवमंदिर के पुजारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उनका मंदिर से कुछ दूर हल्दी के खेत में पड़ा मिला। डीएम-एसपी समेत कई अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। हत्या की वजह को लेकर शाम तक स्थिति साफ नहीं हो सकी। 
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के नकटपुरा पीरा गांव के रहने वाले रामेश्वर दयाल (65) करीब 20 साल से मंदिर में पूजापाठ करते थे। परिवार में कोई अन्य सदस्य न होने के कारण वह मंदिर परिसर में ही बनी कोठरी में रहते थे। बृहस्पतिवार रात उनकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। गांव की महिला नेतवती शुक्रवार सुबह खेत की तरफ से गुजरीं तो उन्होंने पुजारी का शव वहां पड़ा देखा और प्रधान जागनलाल को बताया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। डीएम अखिलेश कुमार मिश्र, एसपी बालेंदु भूषण सिंह, सीओ सदर योगेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष दुर्गा सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। हत्या का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका। 
पुजारी का मोबाइल गायब बताया जा रहा है। हालांकि कोई भी ग्रामीण नंबर को लेकर पुलिस को जानकारी नहीं दे सका। इस पर भी पुलिस छानबीन कर रही है। प्रधान से मिली तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने बताया कि जल्दी ही हत्या की वजह का पता लगाकर कातिलों को खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें