पीड़ित को आरोपी दंपति ने जमकर पीटा, घायल
सुनगढ़ी के भिकारीपुर की घटना, रिपोर्ट दर्ज
उधार के रूपये वापस मांगना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोपी युवक ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पहले गाली गलौज की। बाद में लाठी से वार कर घायल कर दिया। पीड़ित ने घटना की नामजद तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है।
भिकारीपुर गांव के रहने वाले रामू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही राजेन्द्र पर उसका कुछ रुपया उधार है। जिसको कई बार मंागने गया, लेकिन हर बार टालमटोल कर दी गई। सोमवार सुबह रूपये का हिसाब करने के लिए वह उसके घर पहुंचा। आरोप है कि पहले रुपये मांगते ही आरोपी राजेंद्र की पत्नी रामादेवी ने गाली गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर राजेंद्र भी मौके पर आ गया। जिसके बाद युवक को लाठी से पीटा। जिसमें पीड़ित को कई जगह गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया है।