फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति की मौत का राज बरकरार, बिसरा सुरक्षित

Mon, 06 Apr 2015 11:59 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव भसूड़ा के निकट थाना बरखेड़ा के गांव नगला फिजा निवासी रामपाल वर्मा और उसकी पत्नी नन्ही देवी की मौत किन कारणों से हुई, यह राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी नहीं खुल सका है। पति-पत्नी के शवों पर कोई जाहिराना चोट के निशान नहीं मिले हैं। डॉक्टर ने दोनों का बिसरा प्रिजर्व किया है।
विज्ञापन


पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस ने मृतक के भाई देवदत्त की ओर से सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर इस मामले को दबाने के प्रयास में जुट गई है। पुलिस ने मृतका के शरीर से गहने कौन उतार ले गया, इसकी जांच को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

रविवार की सुबह पति-पत्नी के शव गजरौला रोड पर रेलवे क्रासिंग और गांव भसूड़ा के बीच सड़क किनारे स्थित नाले में मिले थे। नन्ही देवी के शरीर के जेवर भी गायब थे। शवों पर चोट आदि के कोई निशान नहीं थे। बाइक भी मौके पर सही सलामत खड़ी थी। जबकि पुलिस दंपति की मौत को सड़क दुर्घटना मान रही थी।
विज्ञापन


 मौके पर मौजूद लोग आशंका जता रहे थे कि पति-पत्नी की हत्या की गई या फिर बदमाशों ने लूटपाट करने के बाद दंपति को मार डाला। दोनों शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मौत का वाजिब कारण स्पष्ट नहीं कर सकी। शवों पर कोई जाहिराना चोट के निशान नहीं मिले हैं। डॉक्टरों ने बिसरा प्रिजर्व किया है।
... आखिर तीन घंटे कहां रहे दंपति
दंपति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर गौर करें तो दोनों की मौत शनिवार रात करीब 10.30 बजे के आसपास हुई थी। जबकि शनिवार को दंपति करीब साढ़े सात बजे घर से निकला था। उसके घर से घटना स्थल तक पहुंचने में अधिकतम आधा घंटे का समय लगा होगा। अब सवाल यह है कि शाम साढ़े सात बजे से 10.30 बजे तक तीन घंटे दंपति कहां रहे।
एक ही चिता पर दुनिया से हुए विदा
रविवार की देरत रात जब दोनों शव गांव पहुंचे तो पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। एक घर में रखीं दो अर्थियां देख लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए। सोमवार को गमगीन माहौल में एक ही चिता पर दोनों शवों की अंत्येष्टि कर दी गई। मुखाग्नि मृतक रामपाल के छोटे भाई देवदत्त ने दी है।
एसपी ने फोरेंसिक टीम व एएसपी को मौके पर भेजा
दंपति की मौत का कारण स्पष्ट न होने पर एसपी जेके शाही ने घटना स्थल पर सोमवार को दोबारा जांच के लिए फोरेंसिक टीम के साथ एएसपी सुधीर कुमार सिंह को भेजा है।
वर्जन..
06 पीबीटीपी 17
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। डॉक्टरों ने बिसरा प्रिजर्व किया है। यह गंभीर प्रकरण है। वह दो-तीन डॉक्टरों को खुद बुलाकर मौत के कारणों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

- जेके शाही, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें