फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गईं चचेरी बहनें लापता

Mon, 06 Apr 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा (ब्यूरो)। सरायअकिल इलाके की रहने वाली दो किशोरियां रविवार की सुबह रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं। दोनों रिश्ते में चचेरी बहन हैं। खेत की ओर गई लड़कियों के गायब होने से घर-परिवार में कोहराम मचा है। वहीं गांव में घटना को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। सोमवार को तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14-14 साल की दो लड़कियां सातवीं क्लास में पढती हैं। दोनों रिश्ते में चचेरी बहन भी हैं। घरवालों के मुताबिक रविवार की सुबह दोनों एक साथ खेत की ओर गई थी, तभी से लापता हैं। जब लड़कियां करीब घंटेभर तक वापस नहीं लौटीं, तो परिजन उनकी तलाश में जुटे। काफी देर तक खेत-खलिहान और गांव में उनकी खोजबीन की जाती रही। इसके बाद परिवार के लोग बाजार, बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर भी जाकर इनकी तलाश की।

अन्य संभावित स्थानों पर भी दिनभर घरवाले खोजबीन करते रहे, लेकिन लड़कियों का कहीं कुछ पता नहीं चला। सोमवार की घरवालों ने लड़कियों के इस तरह से अचानक गायब होने की तहरीर सरायअकिल कोतवाली पुलिस में दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, एक साथ परिवार की दो लड़कियों के गायब होने से जहां घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में इस घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें