फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि दोष हटाने का झांसा देकर महिला के गहने ठगे

Mon, 09 Nov 2015 11:35 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
शनि दोष होने का झांसा देकर दो युवकों ने मोहल्ला राजीव कॉलोनी निवासी प्रतिमा देवी के गहने उतरवा लिए और उसे चकमा देकर 47 ग्राम सोने से भरी पर्स लेकर भाग निकले। महिला की तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला राजीव कॉलोनी निवासी प्रतिमा देवी ने बताया कि वह बाजार से रिक्शे पर सवार होकर घर जा रहीं थीं। पर्स में 15 सौ रुपये की नगदी, दो जोड़ी झुमकी थीं। जिन्हें सोनार के यहां से मरम्मत कराकर आ रहीं थीं। रेलवे स्टेशन रिक्शा स्टेंड पर उतरीं। इसी बीच एक साधु वेष में युवक आया और हरिद्वार जाने की बात कह कुछ दान देने को कहा। इस पर उन्होंने उसे दस रुपये देने का प्रयास किया, लेकिन उसने बातों में उलझा लिया। इसी बीच अजनबी बनकर एक युवक और आ गया। दोनों अजनबी बनकर बात करने लगे। जब वह वहां से चली तो साधु वेष धारी ने परिवार पर शनि दोष होने की बात कहकर उसे रोक लिया। कुछ बातें भी परिवार के संबंध में बताईं, जो सहीं निकली। आरोपी ने झांसे में लेकर पहने हुए गहने सोने की चेन, कुंडल, अंगूठी भी उतरवाकर पर्स में रखवा ली और पर्स लेकर दूसरे युवक के हाथ में दे दी। बाबा के कहने पर वह पांच कदम आगे बढ़ी और पीछे मुड़कर देखा तो दोनों युवक गायब थे। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि महिला की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें