फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा बढ़ा तो पुलिस  ने बंद कराई नौटंकी

Tue, 04 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बरखेड़ा।
विज्ञापन
वायरल - फोटो : gettyimages
विज्ञापन

विज्ञापन
सोशल मीडिया पर मेले में अश्लील डांस की पोस्ट वायरल होने पर की कार्रवाई
मेला कमेटी के चार लोगों का शांतिभंग में किया चालान 
क्षेत्र के सहपुरा गांव में आयोजित रामनवमी मेले में युवतियों से अश्लील डांस कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने सोमवार रात को दबिश देकर नौटंकी को बंद करवा दिया। मेला कमेटी के चार सदस्यों का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस की कार्रवाई क्षेत्र में खासी चर्चा का विषय रही। 
विज्ञापन

बता दें कि थाना क्षेत्र के सहपुरा गांव में पांच दिवसीय रामनवमी मेला एक अक्तूबर से शुरू हुआ था। इसमें नौटंकी की भी व्यवस्था की गई थी। सोमवार को सोशल मीडिया पर मेले में युवतियों से अश्लील डांस कराने की वीडियो वायरल हो गई। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस हरकत में आई। देर रात करोड़ चौकी प्रभारी मनोज सागर मेला स्थल पर पहुंच गए। जिसके बाद मेले में चल रही नौटंकी को बंद करवा दिया गया। यही नहीं मंगलवार को पुलिस ने मेला कमेटी पर भी कानूनी शिकंजा कसा। पुलिस ने मेला कमेटी के चार सदस्य सहपुरा गांव निवासी मोतीराम, होरीलाल, टीकाराम और कांता प्रसाद का शांतिभंग में चालान किया है। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि मेले में अश्लील डांस कराने को लेकर वीडियो वायरल हो गई थी। अफसरों के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए नौटंकी को बंद करा दिया गया है। चार लोगों पर मामले में शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें