दिल्ली से पीलीभीत लौट रही रोडवेज बस में सवार जहर खुरान लुटेरे 28 वर्षीय युवक को नशा देकर बेहोश किया और सारा सामान समेट ले गए। पीलीभीत पहुंचने पर बस में बेहोश मिले युवक को चालक-परिचालक ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। कुछ होश आने पर युवक ने अपना नाम राजू निवासी इस्तामपुर सधारा (सीतापुर) बताया और फिर बेहोश हो गया। मेमो के जरिए सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी के लिए युवक के होश में आने का इंतजार कर रही है।