फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टे की सूचना पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

Tue, 29 Nov 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
सट्टे की सूचना पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला देशनगर में छापामारी कर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को सट्टा लगाते दबोचा। आरोपियों के पास से नकदी, सट्टा पर्ची और धंधे में इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल बरामद हुए। सभी पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चालान कर दिया है। 
विज्ञापन

सोमवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि देशनगर मोहल्ले में बगिया के पास कुछ लोग सट्टे का कारोबार कर रहे है। इस पर कोतवाल इंद्र सिंह, एसआई सुलतान अहमद ने पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश दी। इसमें पुलिस ने मोहल्ले के ही शरीफ हुसैन, उसका बेटा यूसुफ और माजिद को धर दबोचा। आरोपी के पास से 4030 रुपये, मोबाइल और सट्टा पर्ची बरामद हुईं। तीनों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई। गिरफ्तारी के बाद सफेदपोश छुड़ाने की जुगत में लगे रहे, लेकिन एक न चली। कोतवाल इंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर दबिश देकर तीन सटोरिये पकड़े गए है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें