कोतवाली पुलिस ने जांच में मामला सही पाए जाने पर दलित दंपत्ति से मारपीट करने के मामले की पुलिस ने गांव दियोहना निवासी दलित अमर पाल की पत्नी मंजू देवी की ओर से बरखेड़ा स्थित भूमि विकास बैंक के शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार समेत दो के खिलाफ दलित उत्पीड़न के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव दियोहना निवासी दलित अमर पाल ने बताया कि भूमि विकास बैंक बरखेड़ा की टीम छह फरवरी को उनसे 50 हजार रुपए का बकाया वसूल करने आई थी। पैसा न होने की बात कहने पर टीम ने उसे जीप में बैठा लिया था। इस पर पत्नी भी जीप में बैठ गई थी। इससे गुस्साए वसूली टीम ने पत्नी और उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। जाति सूचक शब्द कहे। प्रभारी कोतवाल वेदराम गंगवार ने बताया कि मामला जांच में सही मिलने पर दलित की पत्नी मंजू देवी की ओर से बैंक प्रबंधक प्रदीप कुमार और फील्ड ऑफीसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।