फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद व्यापारी की मौत मामले में पीपीओ के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 09 Feb 2015 12:21 AM IST
बीसलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर वीरमपुर निवासी खाद व्यापारी रामपाल वर्मा की शनिवार को हुई मौत के मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी (पीपीओ) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस बीच व्यापारी की मौत के शोक में रविवार को रढ़ैता चौराहे का बाजार पूरी तरह से बंद रहा। पीलीभीत जिला अस्पताल में दो डॉक्टरों द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में व्यापारी की मौत हार्ट अटैक से होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

गांव खानपुर वीरमपुर निवासी रामपाल वर्मा की रढ़ैता चौराहे पर खाद और पेस्टीसाइड्स की दुकान है। शनिवार दोपहर बाद करीब चार बजे प्राइवेट कार से पहुंचे एक व्यक्ति ने खुद को जिला कृषि रक्षा अधिकारी (पीपीओ) बताया और दुकान की चेकिंग की। आरोप है कि चेकिंग के दौरान इस व्यक्ति ने गड़बड़ियां मिलने की बात कहकर रामपाल से सुविधा शुल्क के तौर पर 50 हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर दुकान का लाइसेंस निरस्त करने और उन्हें जेल भिजवाने की धमकी दी।
यह सुनते ही रामपाल गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब तक आसपास के दुकानदार पहुंचते, आरोपी अधिकारी भाग निकला। पुलिस ने मृतक के पुत्र विंद्रावन की तहरीर पर पीपीओ के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विधायक ने बंधाया ढाढ़स, शोक में बंद रहा बाजार
रामपाल की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रढै़ता चौराहा के व्यापारियों ने शोक में अपनी दुकानें बंद रखीं। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने गांव रढ़ैता जाकर दुकानदारों को समझाया और मृतक के घर पर जाकर रोते-विलखते परिवार वालों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें