फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप मामले में समझौता न  करने पर दोबारा दुष्कर्म

Fri, 18 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली बीसलपुर की एक महिला से दुष्कर्म के मामले में समझौता न करने पर तीन लोगों ने घर में घुसकर फिर बलात्कार किया। महिला की शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच सीओ बीसलपुर को सौंपी है।
कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र की एक महिला ने एसपी को तहरीर देकर बताया कि पांच मार्च को उसके देवर के घर पर गांव की एक महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। महिला का कहना है कि आरोपी के परिवार के लोग उस पर मामले में समझौता कराने का दबाव बना रहे थे। उसने समझौता कराने से मना कर दिया तो वे रंजिश मानने लगे। आरोप है कि गांव के तीन लोग 10 मार्च को उसके घर में घुस आए और उसके साथ रेप किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच सीओ बीसलपुर को दी गई है। जांच में यदि मामला सही मिलता है तो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें