फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत की मांग पर  भड़क उठे शिक्षक

Fri, 18 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
र‌िश्वत। - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय के लेखाकार द्वारा रिश्वत मांगने से भड़के शिक्षकों ने उनका घेराव कर जमकर खरीखोटी सुनाई। इस बीच लेखाकार फाइल से मुंह ढककर भाग निकले। शिक्षकों ने डीआईओएस से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को शुक्रवार को कुछ शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय के लेखाकार द्वारा वेतन निर्धारण के नाम पर रिश्वत मांगने की जानकारी दी। इस पर संघ के प्रांतीय मंत्री जगदीश बाथम के नेतृत्व में तमाम शिक्षक डीआईओएस कार्यालय जा धमके और लेखाकार राजीव मेहरोत्रा का घेराव कर उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई। शिक्षक नेताओं का कहना था कि लेखाकार द्वारा कुछ कर्मचारियों से रिश्वत लेने के बाद भी उनका काम नहीं किया गया। बताते हैं कि हंगामा बढ़ता देख लेखाकार फाइल से मुंह को ढककर कार्यालय से भाग निकले। शिक्षकों ने डीआईओएस के समक्ष मामले को रखकर नाराजगी जताई। इस दौरान शिक्षकों ने डीआईओएस को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देवदत्त शर्मा इंटर कॉलेज बरखेड़ा के शिक्षकों की वेतनभोगी सोसायटी के पदाधिकारियों के हस्ताक्षर प्रमाणित करने, शिक्षक सुरेशचंद की जीपीएफ व जीआईएस की धनराशि जमा कराने, इंद्रदेव गंगवार को पारिश्रमिक भुगतान कराने, रमेश चंद्र व इंद्रदेव गंगवार के पदोन्नति प्रकरण में एक संचालन कर प्रकरण में कार्रवाई करने समेत तमाम अन्य शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की। 
डीआईओएस ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद गंगवार, देवेंद्रपाल गंगवार, कालीचरन गंगवार, ओमपाल सिंह, कपिलदेव, जसपाल गंगवार, विनोद गंगवार, चंद्रपाल गंगवार, राजीव कुमार वर्मा, रमेश चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें