फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल जाने से इनकार करने पर महिला को जलाया, हालात गंभीर

Sun, 19 Mar 2017 11:14 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
कन्‍ययावती
विज्ञापन
होली पर मायके आई विवाहिता के ससुराल चलने से इनकार करने पर गुस्साए पति ने मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जलाने की कोशिश की। किसी तरह परिवारीजनों ने आग बुझाई। विवाहिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के घुघौंरा गांव निवासी विंदरपाल की पत्नी कन्यावती होली पर अपने मायके किशनी (बीसलपुर) आई थी। शनिवार देर शाम पति विंदरपाल पत्नी को ससुराल ले जाने के लिए किशनी गांव पहुंचा। पत्नी कन्यावती से घर चलने के लिए कहा। जिस पर पत्नी ने रविवार सुबह जाने को कह दिया। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इससे गुस्साए पति ने मिट्टी का तेल छिड़क कर कन्यावती को आग लगा दी और भाग गया। मौके पर मौजूद परिवारीजनों ने किसी तरह आग बुझाई। पीड़िता को झुलसी हालत में सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विवाहिता की मां मीना देवी से सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें